लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद BJP नेता की पद से छुट्टी, कांग्रेस ने गिरफ्तारी की उठाई मांग

By भाषा | Updated: November 9, 2018 05:13 IST

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुमार ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से उन्हें पद से हटाये जाने का लिखित अनुरोध किया था और उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।’’

Open in App

उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा ने कथित यौन उत्पीड़न विवाद में फंसे संजय कुमार को प्रदेश पार्टी महामंत्री (संगठन) के पद से हटाने की बृहस्पतिवार को पुष्टि की। हालांकि, कांग्रेस ने इस मामले में कुमार के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुमार ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से उन्हें पद से हटाये जाने का लिखित अनुरोध किया था और उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।’’ पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने पिछले सप्ताह कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिससे भाजपा के सामने असहज स्थिति पैदा हो गयी थी।

वरिष्ठ भाजपा नेता को पद से हटा दिये जाने की चर्चायें तीन नवंबर से ही चल रही थीं। हांलाकि मामला प्रदेश के महामंत्री :संगठन: से जुड़ा होने का हवाला देते हुए पार्टी नेता इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। इस बीच, कुमार को पार्टी पद से हटाये जाने की कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में भाजपा की राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफतार करने की मांग की।

राजधानी देहरादून में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर सिंह ने कहा कि एक भाजपा महिला कार्यकर्ता द्वारा अपने ही दल के वरिष्ठ नेता पर लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोप बहुत गंभीर हैं और पूरे प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रकरण के प्रकाश में आने के बाद से अब तक भाजपा सरकार ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी इस प्रदर्शन के माध्यम से मांग करती है कि भाजपा नेता के खिलाफ शीघ्र यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया जाये तथा उन्हें तत्काल गिरफतार किया जाये।’’ 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक महीने के अन्दर भाजपा के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों पर महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की शर्मनाक खबरों ने समाज में राजनीति कर रही महिलाओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का झूठा नारा देती है और वहीं आज महिलाएं भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

क्राइम अलर्टDelhi Vasant Kunj Accident: जीवन की एकमात्र उम्मीद अब खत्म?, मर्सिडीज एसयूवी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रेस्तरां कर्मचारी रोहित के परिवार ने कहा- अब किसके सहारे...

भारतकन्दाड़ और इंद्रोलीः गांव वालों का ये फैसला वाकई कमाल का है...!

भारतUttarakhand Foundation Day: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी सौगात, 8,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

भारतडोनाल्ड ट्रंप को मंडुए की रोटी या बिस्कुट खाते हुए नहीं देखूंगा, तब तक बूढ़ा नहीं होउंगा, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा-मैदान नहीं छोड़ेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत