लाइव न्यूज़ :

रामलीला में रावण बने बीजेपी विधायक ने कहा- सीता 'मेरी जान', खड़ा हुआ विवाद

By स्वाति सिंह | Updated: October 2, 2019 18:06 IST

बीजेपी विधायक ने सफाई देते हुए कहा 'मंच पर जो भी बोला जा रहा था वह राजकुमार नहीं बोल रहे थे, यह सभ राक्षस रावण बोल रहा था। मैंने जितने शब्दों का इस्तेमाल किया है वह सभ पटकथा का हिस्‍सा थे।' 

Open in App
ठळक मुद्देरुद्रपुर से बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर विवादों में आ गए हैं रावण की भूमिका निभा रहे बीजेपी विधायक ने 'सीता मेरी जान' कहा

उत्तराखंड के रुद्रपुर से बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर विवादों में आ गए हैं, लेकिन बार मुद्दा राजनीति का नहीं बल्कि रामायण का है। दरअसल, राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर के इंदिरा कॉलोनी में आयोजित रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे थे। इस दौरान उन्होंने 'सीता मेरी जान' कहकर संबोधित कर दिया। इसके बाद से उनके डायलॉग का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। उनके इस डायलॉग से हिंदू संतों और रामलीला के आयोजकों ने आपत्ति जताई है। 

रविवार को मंच पर रामलीला में सीता अपहरण का दृश्य चल रहा था। इस दौरान रावण बने ठुकराल साधू का वेष धारण कर सीता का अपहरण करने पहुंचे थे। उन्‍होंने सीता से कहा 'आप बहुत जवान दिख रही हैं। तुम्‍हें देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तुम कहीं की राजकुमारी हो।' इसपर सीता बने युवक ने कहा 'जी भगवान, मेरा नाम सीता है।' 'सीता' के जवाब देने पर रावण बने ठुकराल ने कहा, 'सीता, मेरी जान।' उनके इतना कहते ही दर्शक भी हंस पड़े। हालांकि फिर भी बीजेपी विधायक ने अपना रोल जारी रखा। 

बीजेपी विधायक के बयान पर नाटक के आयोजकों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर ठुकराल ने स्‍वीकार किया कि उन्‍होंने सीता 'मेरी जान' कहा था। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनका डायलॉग स्क्रिप्ट का हिस्‍सा था।

ठुकराल ने अपने डायलॉग पर सफाई देते हुए कहा कि 'मंच पर जो भी बोला गया वो राजकुमार नहीं बोल रहे थे। वह राक्षस रावण बोल रहा था। मैंने जितने भी शब्‍द बोले वह पटकथा का हिस्‍सा थे।' ठुकराल ने कहा, 'मेरी राम और सीता के प्रति अपार श्रद्धा है। सीता मेरे लिए मां के समान हैं और जितनी बार मैंने अपहरण का दृश्‍य मंचित किया, उतनी बार मैंने सीता माता के पैर छूए और उनसे माफी मांगी।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है