लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : उत्तरकाशी के गांव में प्राचीन ढांचे का अवशेष मिला

By भाषा | Updated: December 19, 2020 20:20 IST

Open in App

उत्तरकाशी, 19 दिसंबर उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के एक निर्जन गांव में मूर्तियां और खंभे मिले हैं जो किसी प्राचीन मंदिर या महल के अवशेष प्रतीत होते हैं। आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से वहां सर्वेक्षण करने का अनुरोध किया है।

ये अवशेष डूंडा ब्लॉक के रामनगर गांव में तीन वर्ग किमी क्षेत्र में मिले हैं। ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली ने बताया कि ये अवशेष तब मिले, जब पानी की तलाश में खुदाई की जा रही थी।

डूंडा ब्लॉक का रामनगर गांव जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर धरासू-यमुनोत्री राजमार्ग के पास है।

कोहली ने कहा कि खुदाई के दौरान मिले खंभे, मूर्तियां और कलाकृतियां किसी महल या मंदिर के अवशेषों के समान हैं।

उन्होंने बताया कि पटारा गांव के लोगों ने पास रामनगर में कई पीढ़ी पहले अपने अस्थायी घर बनवाए थे और कई साल पहले लोगों ने एक के बाद एक कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण उसे छोड़ दिया था। लोगों का मानना था कि वह शापित भूमि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं