लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand: धनोल्टी में फिर बर्फबारी, बदरीनाथ में हर तरफ बिछी बर्फ की चादर 

By गुणातीत ओझा | Updated: March 8, 2020 14:05 IST

उत्तराखंड में मार्च महीने में जनवरी जैसी सर्दी पड़ रही है। बद्रीनाथ, धनोल्टी, मसूरी, औली सहित जिले के ऊंचाई वाली जगहों पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंडधनोल्टी और औली में बर्फबारी के चलते बढ़ी पर्यटकों की भीड़

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। धनोल्टी में बर्फबारी के चलते पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं, बदरीनाथ में हुई भीषण बर्फबारी के चलते हर तरफ दो से तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है। इन क्षेत्रों में बढ़ी ठंड के चलते होली का रंग फीका पड़ सकता है।

बारिश व बर्फबारी से पूरा टिहरी ठंड की चपेट में है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है। बता दें कि धनोल्टी में इस सीजन में 16वीं बार बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में भी दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ मंदिर और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों में 2 से 3 फिट बर्फ गिरी है। टिहरी के घनसाली क्षेत्र के नागटिब्बा, जाख, देवलसारी सहित धनोल्टी क्षेत्र में शनिवार को पूरी रात बर्फबारी हुई है। घनसाली में कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। 

औली में बढ़े पर्यटक

देश के मशहूर स्कीइंग रिसॉर्ट औली में भी इन दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है। लगातार बर्फबारी के चलते यहां दो से तीन फीट तक बर्फ जमी है। बर्फबारी के चलते यहां पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पर्यटक रोपवे से औली पहुंच रहे हैं और बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तराखण्डविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल