लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड पुलिस पासपोर्ट आवेदकों के सोशल मीडिया व्यवहार संबंधी जांच भी करेगी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:24 IST

Open in App

देहरादून, चार फरवरी उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोशल मीडिया मंचों के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए पासपोर्ट आवेदनकर्ताओं के सोशल मीडिया व्यवहार की जांच जैसे उपायों की जरूरत है।

उत्तराखंड पुलिस ने हाल ही में पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में पासपोर्ट आवेदनकर्ता के पुलिस सत्यापन प्रक्रिया के तहत उसके सोशल मीडिया व्यवहार की भी जांच करने का निर्णय लिया था।

इस निर्णय को उचित ठहराते हुए कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए इस उपाय की जरूरत है।

हालांकि, पुलिस महानिदेशक ने इस बात का खंडन किया कि उन्होंने किसी ‘नये या कठोर’ कदम की शुरुआत की है और कहा कि उन्होंने पासपोर्ट कानून में इस संबंध में पहले से मौजूद प्रावधान को केवल लागू करने के बारे में कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पासपोर्ट कानून में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को पासपोर्ट जारी नहीं किए जाने का प्रावधान है। मैंने केवल उसे लागू किए जाने के पक्ष में बोला है।’’

कुमार ने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमने पहले से बने नियम का अनुपालन सुनिश्चित करवाना शुरू किया है। इस नियम का उल्लेख पहले से प्रदत्त जांच फार्म में है। पासपोर्ट बनने संबंधी जांच प्रक्रिया के दौरान कोई गतिविधि राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ पाई जाती है तो उस व्यक्ति का सत्यापन नहीं किया जाएगा।’’

यह पूछे जाने पर कि हाल में दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कथित तौर पर तनाव बढ़ाने में सोशल मीडिया के प्रयोग को देखते हुए यह निर्णय किया गया है, कुमार ने कहा, ‘‘ सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को हतोत्साहित करने के लिए इस प्रकार का डर जरूरी है।’’

अब तक पुलिस खास तौर पर यह जांच करती थी कि पासपोर्ट आवेदनकर्ता के खिलाफ कहीं कोई प्राथमिकी दर्ज है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल