पिथौरागढ़ उपचुनाव: बीजेपा ने चंद्रा पंत को उम्मीदवार बनाया, 25 नवंबर को होगा मतदान
By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:39 IST2019-11-03T05:39:43+5:302019-11-03T05:39:43+5:30
प्रकाश पंत का जून में निधन हो गया था जिस कारण राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित इस सीट पर उपचुनाव कराया जाना है।

पिथौरागढ़ उपचुनाव: बीजेपा ने चंद्रा पंत को उम्मीदवार बनाया, 25 नवंबर को होगा मतदान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चंद्रा पंत को पार्टी उम्मीदवार बनाये जाने की शनिवार को घोषणा की। पेशे से शिक्षिका चंद्रा पंत राज्य के पूर्व वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी हैं।
प्रकाश पंत का जून में निधन हो गया था जिस कारण राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित इस सीट पर उपचुनाव कराया जाना है।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और राज्य भाजपा के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र भसीन ने इस सीट के लिए चंद्रा पंत की उम्मीदवारी की घोषणा की। पिथौरागढ़ सीट पर 25 नवम्बर को उपचुनाव होना है और मतगणना 28 नवम्बर को होगी।