लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में नौ माह बाद खुले उच्च शिक्षण संस्थान, छात्र उपस्थिति रही बेहद कम

By भाषा | Updated: December 15, 2020 22:29 IST

Open in App

देहरादून, 15 दिसंबर उत्तराखंड में पिछले नौ माह से कोविड-19 के कारण बंद उच्च शिक्षण संस्थान मंगलवार से खुल गए। हालांकि, अधिकांश संस्थानों में पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम रही।

सरकार ने हाल ही में स्नातक और परास्नातक के प्रथम और अंतिम सेमेस्टर के प्रायोगिक विषयों वाली कक्षाओं को कोविड दिशानिर्देशों के साथ खोलने का फैसला किया था।

विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रबंधन ने कक्षाओं को सेनेटाइज करवाकर पूरी तैयारी की थी लेकिन अधिकांश संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही।

इस बीच, प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में काफी संख्या में छात्र पहुंचे।

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य अजय सक्सेना ने बताया कि लंबे समय बाद कॉलेज पहुंचे छात्रों ने बहुत उत्साह से अपनी कक्षाओं में पढ़ाई की।

उन्होंने बताया कि अभी प्रायोगिक विषयों जैसे विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन शास्त्र, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान तथा कला संकाय में भूगोल, संगीत आदि की कक्षाएं शुरू की गयी हैं।

उन्होंने कहा कि कॉलेज को सेनेटाइज कराने के अलावा सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करने जैसे सभी कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू