लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः जंगल में लगी आग में झुलसकर एक और व्यक्ति की मौत, मृतक संख्या आठ हुई

By भाषा | Updated: April 15, 2021 15:24 IST

Open in App

देहरादून 15 अप्रैल उत्तराखंड के चमोली जिले में जंगल की आग को बुझाते हुए एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ इस साल जनवरी से राज्य में वनाग्नि की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गैरसैंण के पुलिस थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी रघुवीर लाल (65) की मंगलवार को गडोली गांव में खेत के पास सोनियाला वन क्षेत्र में लगी आग की लपटों में झुलसकर मौत हो गई ।

पिछले शनिवार को भी पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट वन रेंज में जंगल में आग लगने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।

जनवरी में अल्मोड़ा जिले में दो और फरवरी में बागेश्वर और पौड़ी जिलों में दो—दो व्यक्तियों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन