लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के खतरे को लेकर उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू आज से लागू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2021 20:04 IST

कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के नियंत्रण हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा आज से नाइट कर्फ़्यू लागू किया गया है। नाइट कर्फ़्यू रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और जरूरी कार्यों के लिए आवागमन की छूट मिलेगी

Open in App
ठळक मुद्देअब तक राज्य में ओमीक्रोन का एक मामला सामना आया हैदेहरादून में स्कॉटलैंड से लौटी 23 वर्षीया महिला ओमीक्रोन से संक्रमित

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को देखते हुए राज्य सरकार ने आज रात्रि से अगले आदेश तक के लिए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और जरूरी कार्यों के लिए आने जाने की छूट मिलेगी।  

इस संबंध में सोमवार को उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया "कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के नियंत्रण हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा आज से नाइट कर्फ़्यू लागू किया गया है। नाइट कर्फ़्यू रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और जरूरी कार्यों के लिए आवागमन की छूट मिलेगी।"

आपको बता दें कि उत्तराखंड में ओमीक्रोन का अभी तक एक मामला सूबे की राजधानी  में सामने आया है। स्कॉटलैंड से लौटी एक 23 वर्षीया महिला के नमूने की जांच में उसके ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

जानकारी के अनुसार, महिला को होम-क्वारंटीन में रखा गया है जहां उसे मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गयी है। उससे संबंधित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। उसके माता-पिता के नमूने भी जांच और जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

इससे पहले अन्य राज्यों में ओमीक्रोन पर नियंत्रण पाने और इसके खतरे से बचने के लिए नाइट कर्फ्यू को लागू किया गया है। ओमीक्रोन के केस देश में तेजी से रोजाना बढ़ रहे हैं। अब तक देश के 19 राज्यों में इसके 600 के करीब मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 दिसंबर यानी आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 578 ओमिक्रोन को मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से 151 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे