लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand News: 15 स्थानों और 2 सड़कों के नाम बदलने का ऐलान?, अखिलेश यादव का सीएम धामी पर तंज, उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2025 11:26 IST

अखिलेश यादव ने सीएम पुष्कर धामी पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देअकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर कर दिया जाएगा।सुल्तानपुर पटटी का नाम बदलकर कौशल्यापुरी किए जाने की घोषणा की गयी है।पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम बदलकर गुरु गोवलकर मार्ग किया जाएगा।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला करते हुए हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में स्थित 15 विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की। धामी ने कहा कि इन स्थानों के नामों में परिवर्तन जनभावना और भारतीय संस्कृति एवं विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवार्दी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता और सीएम धामी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सीएम पुष्कर धामी पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, हरिद्वार जिले में औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, गाजीवाली का नाम बदलकर आर्यनगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर, मोहम्मदनगर जट का नाम मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर, इदरीशपुर का नाम बदलकर नंदपुर, खानपुर का नाम बदलकर श्रीकृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर कर दिया जाएगा।

देहरादून जिले में मियांवाला का नाम बदलकर रामजीवाला, विकासनगर ब्लॉक में पीरवाला का नाम केसरीनगर, चांदपुर खुर्द का नाम बदलकर पृथ्वीराजनगर जबकि अबदुल्लापुर का नाम बदलकर दक्षनगर किया जाएगा । नैनीताल जिले में स्थित नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग जबकि पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम बदलकर गुरु गोवलकर मार्ग किया जाएगा। उधमसिंह नगर जिले में स्थित नगर पंचायत सुल्तानपुर पटटी का नाम बदलकर कौशल्यापुरी किए जाने की घोषणा की गयी है।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया