लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : पुल बहने से अलग-थलग पडे ग्रामीणों की मदद कर रहे पर्वतारोही

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:21 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 14 जुलाई हाल में भारी बारिश में कुलगार नदी के ऊपर बने अस्थायी पुल के बह जाने से उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा, व्यास और चौदास घाटियों के निवासियों के लिए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने पर्वतारोहियों की सहायता ली है।

धारचूला के उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि माउंट एवरेस्ट पर चढाई कर चुके योगेश गरबियाल और शीतल जैसे पर्वतारोहियों के एक दल को उन ग्रामीणों की मदद करने की अनुमति दी गयी है, जो छह दिन पहले बह गए पुल के अभाव में छोटी नदी को पार नहीं कर पा रहे हैं।

वर्ष 2015 में एवरेस्ट फतेह कर चुके और अब 'क्लाइंबर्स बियोंड समिट' नामक गैर सरकारी संगठन चला रहे गरबियाल ने कहा कि उन्होंने 12 जुलाई से इस अभियान पर काम करना शुरू कर दिया है और आज की तारीख तक तीनों घटियों के 1000 से ज्यादा लोगों को छोटी नदी को पार करा के उनकी मंजिलों तक पहुंचा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि एवरेस्ट पर चढाई कर चुकी शीतल सहित नौ प्रशिक्षित पर्वतारोहियों का एक दल मौके पर लोगों को उफनाई कुलगार नदी पार कराने में मदद कर रहा है। शुक्ला ने बताया कि जिले के बाकी हिस्सों से कट गए तीनों घाटियों तक संपर्क बहाल करने के लिए सीमा सडक संगठन (बीआरओ) को एक सप्ताह के भीतर ‘बेली ब्रिज’ का निर्माण करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह