उत्तराखंड: भीड़ ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गिरजाघर में तोड़फोड़ की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 23:19 IST2021-10-03T23:19:05+5:302021-10-03T23:19:05+5:30

Uttarakhand: Mob vandalizes church alleging conversion | उत्तराखंड: भीड़ ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गिरजाघर में तोड़फोड़ की

उत्तराखंड: भीड़ ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गिरजाघर में तोड़फोड़ की

देहरादून, तीन अक्टूबर उत्तराखंड के रुड़की में रविवार को भीड़ ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए एक गिरजाघर में तोड़फोड़ की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि भीड़ ने गिरजाघर के अंदर रखे बर्तन तोड़ दिये और पंखे एवं फर्नीचर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

रुड़की के क्षेत्राधिकारी (सीओ) विवेक कुमार ने कहा कि गिरजाघर में तोड़फोड़ की शिकायत के आधार पर कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से छह की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आयेगी।

डीजीपी कुमार ने कहा कि अधिकारियों को मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttarakhand: Mob vandalizes church alleging conversion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे