लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः पैर के अंगूठे में मास्क लटकाकर बैठे थे मंत्री, फोटो वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने साधा निशाना, आम लोगों ने भी की आलोचना

By अभिषेक पारीक | Updated: July 15, 2021 19:57 IST

उत्तराखंड सरकार के एक मंत्री का वीडियो सामने आया है। जिसमें वे अपना मास्क पैर के अंगूठे में लटकाकर बैठे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और मंत्री की जमकर आलोचना की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मंत्री यतीश्वरानंद अपने पांव के अंगूठे में मास्क लटकाकर बैठे थे। फोटो वायरल होने के बाद यतीश्वरानंद पर कांग्रेस और आप ने निशाना साधा है। फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग आलोचना कर रहे हैं। 

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं। वहीं हर कोई कोविड दिशा-निर्देशां की पालना की बात कह रहा है। कई बार विशेषज्ञों ने दोहराया है कि मास्क बेहद जरूरी है और कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाया जाना चाहिए। हालांकि उत्तराखंड सरकार के एक मंत्री की फोटो सामने आई है। जिसमें वे अपना मास्क पैर के अंगूठे में लटकाकर बैठे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और मंत्री की जमकर आलोचना की जा रही है। 

उत्तराखंड के मंत्री यतीश्वरानंद की यह फोटो देखकर हर कोई हैरान है। वायरल तस्वीर में उनके साथ चार अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। खास बात है कि इनमें से दो धामी सरकार में मंत्री हैं। बिशन सिंह चुफल और सुबोध उनियाल भी तस्वीरों में बिना मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। 

मंत्री यतीश्वरानंद के पैर के अंगूठे में मास्क लटकाने को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने ट्वीट किया, 'सत्ताधारी दल के मंत्रियों की यह गंभीरता है और फिर ये लोग गरीब लोगों को मास्क नहीं पहनने के लिए दंडित करते हैं।' उन्होंने सवाल उठाया कि ये लोग आम जनता को क्या संदेश दे रहे हैं? 

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया ने कहा कि यही मास्क पहनने का सही तरीका है? वहीं आम आदमी पार्टी के दीप प्रकाश पंत ने कहा कि उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री से सीखिए कि मास्क पहनने की सही जगह क्या है। आप के प्रवक्ता अमरजीत सिंह रावत ने मंत्री से माफी मांगने की बात कही है। 

साथ ही आम लोग भी यतीश्वरानंद की फोटो को लेकर उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि ये कैसे मंत्री हैं, जिन्हें मास्क सही जगह पर पहनना भी नहीं आता है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल