लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड ने सवा तीन साल में खोए पांच विधायक

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:13 IST

Open in App

देहरादून, 13 जून उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश की रविवार को दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यु के साथ ही राज्य ने पिछले सवा तीन साल में अपना पांचवा विधायक खो दिया है।

कांग्रेस नेत्री इंदिरा विधानसभा में हल्द्वानी का प्रतिनिधित्व कर रही थीं जहां से वह उत्तराखंड गठन के बाद से तीन चुनाव जीत चुकी थी और अगला चुनाव लड़ने की तैयारी में थीं। इंदिरा ने हल्द्वानी से 2002, 2012 और 2017 में चुनाव जीते। हालांकि 2007 का चुनाव वह प्रदेश के मौजूदा मंत्री वंशीधर भगत के हाथों हार गईं।

गौरतलब है कि इसी साल 22 अप्रैल को गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल सिंह रावत की कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद मृत्यु हो गई थी। साठ वर्षीय रावत की मृत्यु से रिक्त हुई सीट पर अभी उपचुनाव नहीं हुआ है और वहां से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं।

वहीं, थराली से भाजपा विधायक 54 वर्षीय मगनलाल शाह की फेफड़ों के संक्रमण के चलते 26 फरवरी 2018 को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी मुन्नी शाह ने जीत दर्ज की।

उसके करीब डेढ साल बाद पांच जून 2019 को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पिथौरागढ़ से विधायक 58 वर्षीय प्रकाश पंत की अमेरिका में कैंसर के उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पिथौरागढ़ उपचुनाव के बाद उनकी पत्नी चंद्रा पंत उनकी जगह विधायक बनी हैं।

पिछले साल 12 नवंबर को सल्ट से 50 वर्षीय भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की दिल्ली में कोविड से मृत्यु हो गयी थी। अप्रैल में हुए उपचुनाव में उनके बड़े भाई महेश जीना ने जीत हासिल की और सल्ट से नए विधायक बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन