लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : तीन दिन की रिकार्ड बारिश से कुमाऊं में दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:47 IST

Open in App

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 22 अक्टूबर कुमाऊं में 17 से 19 अक्टूबर तक हुई रिकार्ड बारिश से क्षेत्र में करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का अनुमान है।

कुमांऊ के आयुक्त सुशील कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बेमौसम बरसात ने सबसे ज्यादा कहर कुमांऊ क्षेत्र पर बरपाया जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, साथ ही मकानों, फसलों और अन्य संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।

वर्षा जनित घटनाओं में राज्य भर में 65 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 59 लोगों की मौत कुमांऊ क्षेत्र में हुई है। सबसे ज्यादा 35 लोगों की मौत नैनीताल में हुई है, जबकि चंपावत में 11, अल्मोडा में छह, पिथौरागढ़ में तीन और उधमसिंह नगर तथा बागेश्वर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

कुमांऊ के आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में वायुसेना के सात और एक निजी हेलीकॉप्टर की मदद से गुंजी, जोलिंगकोंग, तिडांग और पिंडारी क्षेत्रों से 100 से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) के 22 दलों और 1,500 पुलिस कर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में फंसे 816 लोगों को सुरक्षित बचाया और अलग-अलग पर्यटन स्थलों से 7,880 पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा।

कुमार ने बताया कि हर जिले में आपदा राहत कार्यों के लिए जिलाधिका​री को 10-10 करोड़ रुपये की राशि दी गई है और आवश्यकता होने पर और राशि दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं