लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:30 IST

Open in App

देहरादून, चार फरवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग जिले में स्थित काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण किया।

उखीमठ विकासखंड में काली गंगा नदी पर स्थित चार मेगवाट क्षमता की यह लघु जल विद्युत परियोजना वर्ष 2013 में आई प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी एवं उसका विद्युत गृह बह गया था जिसके बाद उत्पादन बंद हो गया था।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सुदूरवर्ती क्षेत्र के लिए परियोजना के महत्व को देखते हुए वर्ष 2016 में उसका पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था।

उत्तराखंड सरकार के उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड की इस परियोजना का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पित है एवं हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 26.18 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया जाएगा जिससे आसपास के जालतल्ला, खुन्नु, कोटमा, कबील्ठा, चैमासी सहित लगभग 25 गांव की विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता