लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: वन अग्नि प्रबंधन में 5000 महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की योजना बनाने के निर्देश

By भाषा | Updated: March 15, 2021 23:50 IST

Open in App

देहरादून, 15 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को अधिकारियों को वन अग्नि प्रबंधन में 5,000 महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की योजना बनाने के निर्देश दिए।

यहां वनाग्नि प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने इसके लिए स्वीकृत धनराशि तत्काल फील्ड लेवल तक उपलब्ध कराने, वनाग्नि शमन के लिए जरूरी सभी उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वनाग्नि शमन के दौरान मृतक कार्मिकों और स्थानीय नागरिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।

वनाग्नि प्रबंधन संबंधी कार्यों में उन्होंने पांच हजार महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की योजना बनाने को भी कहा। उन्होंने जानबूझकर आग लगाने वालों के चिन्हीकरण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र