उत्तराखंड विधानसभा चुनावः धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार बीजेपी में शामिल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिलाई सदस्यता
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2021 16:51 IST2021-09-08T16:49:42+5:302021-09-08T16:51:09+5:30
Uttarakhand Assembly Elections: उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

वह विधानसभा में धनोल्टी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Uttarakhand Assembly Elections: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में है। भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है। इस बीच भाजपा ने एक तीर से दो शिकार किए। धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। वह उत्तराखंड की यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह विधानसभा में धनोल्टी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Delhi | Independent MLA from Dhanolti, Pritam Singh Panwar joins Bharatiya Janata Party, in the presence of Union Minister Smriti Irani and the Uttarakhand BJP president Madan Kaushik pic.twitter.com/M6HTopBxlp
— ANI (@ANI) September 8, 2021
भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में पवार को भाजपा की सदस्यता दिलाई। ईरानी ने पवार का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में उनका भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय सराहनीय है।
कौशिक ने कहा कि पवार ने उत्तराखंड क्रांति दल के नेता के रूप में उत्तराखंड राज्य के लिए लड़ाई में बढ़चढ़कर योगदान दिया और उनके भाजपा में शामिल होने राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी। पवार ने कहा कि वह भाजपा परिवार में शामिल होकर आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद प्रभावित हैं क्योंकि वह उततराखंड के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सोच समझकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।