लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में डॉप्लर मौसम रडार केंद्र का उदघाटन

By भाषा | Updated: January 15, 2021 22:25 IST

Open in App

देहरादून, 15 जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग के 146 वें स्थापना दिवस पर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में डॉप्लर मौसम रडार केंद्र का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समेकित हिमालय क्षेत्र मौसम विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड में वेधशालाओं, वायु उपकरणों एवं रडार की स्थापना की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 107 स्वचालित मौसम केंद्र, 54 स्वचालित वर्षामापी एवं 25 सतही क्षेत्र वेधशालाओं की स्थापना भारत मौसम विज्ञान विभाग के तकनीकी सहयोग से की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नेटवर्क राज्य के सभी ब्लाकों, महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, शहरों एवं धार्मिक स्थलों तक फैला हुआ है और वहां से मौसम सम्बन्धित आंकडें भारत मौसम विज्ञान विभाग को प्राप्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगने वाले तीन डॉप्लर मौसम रडारों की स्थापना में राज्य सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य सरकार ने मुक्तेश्वर में रडार स्थापना हेतु भूमि, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं जगह को विकसित करने में पूर्ण सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरे रडार की स्थापना हेतु भी राज्य सरकार ने सुरकंडा में भूमि आवंटित एवं विकसित की है तथा बिजली इत्यादि की भी व्यवस्था कर दी गई है।

उत्तराखंड को मौसम की दृष्टि से अति संवेदनशील बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मौसम विज्ञान विभाग को मौसम डिस्प्ले स्क्रीन लगाने हेतु आवश्यक सुविधाओं के साथ पांच स्थान उपलब्ध करा दिये हैं।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मुक्तेश्वर में डॉप्लर मौसम रडार केंद्र के उद्घाटन पर बधाई देते हुए कहा कि किसानों एवं तीर्थयात्रियों को इससे अत्यधिक लाभ पहुंचेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग