लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : कोविड डयूटी में तैनात रहे होमगार्ड जवानों को मिलेंगे छह-छह हजार रुपये

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:36 IST

Open in App

देहरादून, छह दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार कोविड ड्यूटी में तैनात सभी होमगार्ड जवानों को छह-छह हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा सोमवार को की।

यहां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर रैतिक परेड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए धामी ने अपने संबोधन में घोषणा की कि वैश्विक महामारी के दौरान लगातार कोविड ड्यूटी में तैनात सभी होमगार्ड जवानों को 6000- 6000 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान परेड की सलामी लेने के साथ ही थानो स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान के छात्रावास तथा हरिद्वार के जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने कोविड ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड रोशन सिंह की पत्नी बबीता को दो लाख रुपये की राशि का चेक भी प्रदान किया।

कोविड जैसी आपात स्थिति से लेकर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तक हर मोर्चे पर होमगार्ड के जवानों की भूमिका को अहम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 6500 और होमगार्ड जवानों की भर्ती की जा रही है तथा होमगार्ड्स निदेशालय में समूह-ग के पदों पर होमगार्ड जवानों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण भी तय किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह