लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने साइबर ब्लैकमेलिंग पर फेसबुक, केंद्र को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 12:50 IST

Open in App

नैनीताल, नौ सितंबर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अपने आपको साइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार बताने संबंधी एक अधिवक्ता की जनहित याचिका पर फेसबुक, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किए हैं।

बुधवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने फेसबुक इंडिया प्रमुख, केंद्र सरकार और राज्य सरकार को अपना जवाब तीन सप्ताह के भीतर दाखिल करने का निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने मामले में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक तथा हरिद्वार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी नोटिस भेजे हैं ।

जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुछ धोखेबाज लोग फर्जी फेसबुक खातों के जरिए लोगों के फेसबुक खाते हैक कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करके इंटरनेट पर अश्लील वीडियो बनाए जा रहे हैं । इन वीडियो और खातों का इस्तेमाल लोगों को ब्लैकमेल करने तथा उनसे लाखों रुपये ऐंठने में किया जा रहा है ।

याचिका में कहा गया है कि फर्जी फेसबुक खातों से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है और इन्हें स्वीकार करते ही उनकी तस्वीरें लेकर अश्लील वीडियो बना दिए जाते हैं ।

याचिका के अनुसार, इसके बाद लोगों को पैसों के लिए ब्लैकमेल किया जाता है । याचिकाकर्ता ने कहा कि इसी प्रकार का एक वीडियो उन्हें भी भेजा गया था और इस संबंध में उन्होंने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई ।

अधिवक्ता ने कहा कि इसके बाद उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत एक आवेदन दिया कि ऐसे कितने मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में अब तक 45 पीड़ित शिकायतें दर्ज करा चुके हैं और उनकी शिकायतें अभी विचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल