लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोगों को दिया ई-न्यायालय वैन का तोहफा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:25 IST

Open in App

नैनीताल, 16 अगस्त उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को ई-न्यायालय वैन का नायाब उपहार दिया है ।

इंटरनेट सुविधा और कंप्यूटरों से सुसज्जित इन वैन को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने झंडारोहण समारोह के तत्काल बाद झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रवाना किया ।

पर्वतीय प्रदेश के सुदूरवर्ती कोनों तक न्याय पहुंचाने के एक प्रयास के तौर पर शुरू की गई ई-न्यायालय वैन मुख्य न्यायाधीश का मौलिक विचार है । ई-न्यायालय वैन की सुविधा शुरुआत में उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में उपलब्ध कराई जा रही है ।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी ने कहा, 'यह कदम न केवल लोगों तक न्याय पहुंचाएगा बल्कि इससे बहुत सारा समय भी बचेगा और मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा ।'

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, बीमार या न्यायालय तक नहीं जा पाने वाले गवाह, दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं, बच्चे, चिकित्सक और पुलिस अधिकारी जैसे औपचारिक गवाह इस सुविधा के मुख्य लाभार्थी होंगे ।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने वाले चिकित्सकों या प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने या अन्य प्रकार की रिपोर्ट तैयार करने वाले पुलिस अधिकारियों को अदालत के सामने प्रस्तुत होना पड़ता है ।

उन्होंने कहा कि इन लोगों का स्थानांतरण हो जाने पर जरूरत के समय उनका न्यायालय में उपस्थित हो पाना मुश्किल हो जाता है जिससे मुकदमों के निस्तारण में भी देरी होती है ।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ई-न्यायालय अदालतों और गवाहों के बीच की दूरी को भर देंगी जिससे समय की खपत कम हो जाएगी ।

लोगों को जल्द न्याय दिलाने के लिए इस तरह की सुविधा देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि इन जिलों में अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे बाकी जिलों में भी विस्तारित कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया