लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अधिकारियों से हरिद्वार कुंभ के लिए एसओपी बनाने को कहा

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:41 IST

Open in App

नैनीताल, 12 जनवरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से कोविड—19 के मद्देनजर हरिद्वार में होने वाले आगामी कुंभ के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित करने को कहा है ।

उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव, मेला अधिकारी और हरिद्वार के जिलाधिकारी को इस विषय पर एक बैठक कर हरिद्वार कुंभ के दौरान पालन किए जाने वाले दिशा निर्देशों को बनाने तथा इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर 13 जनवरी को अदालत के सामने प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ।

उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, मेलाधिकारी तथा हरिद्वार के जिलाधिकारी को 13 जनवरी को अदालत में उपस्थित रहने को भी कहा है ।

मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने की ।

अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली, सच्चिदानंद डबराल और अन्य लोगों ने उच्च न्यायालय में दायर अलग—अलग जनहित याचिकाओं में कहा है कि प्रदेश में पृथक-वास केंद्रों और कोविड केयर सेंटरों की हालत बुरी है । याचिकाओं में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में लौटने वाले प्रवासियों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं ।

इससे पहले, उच्च न्यायलय के आदेश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निगरानी समितियां गठित की गयी थीं । इन समितियों की रिपोर्ट और सुझाव भी अदालत ने 13 जनवरी को प्रस्तुत करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos