लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:54 IST

Open in App

देहरादून, 10 अक्टूबर उत्तराखंड के चमोली जिले के उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए रविवार को बंद कर दिए गये।

श्री हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे सुखमनी साहिब का पाठ हुआ जिसके बाद कीर्तन और अरदास के बाद जयकारों की गूंज के साथ पंज प्यारों की अगुवाई तथा फ़ौजियों की देख-रेख में गुरु ग्रन्थ साहिब को बैंड बाजों के साथ सुखासन स्थान पर ले जाया गाया।

कपाट बंद होने के समय भारी ठंड के बावजूद गुरुद्वारे में 1800 श्रद्धालु मौजूद थे।

कोविड-19 महामारी के कारण चारधामों की तरह श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा भी इस साल तय समय से देरी से 18 सितंबर को शुरू हुई।

करीब 4,633 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में इस वर्ष मत्था टेकने करीब 11,000 श्रद्धालु पहुँचे।

सर्दियों में भारी बर्फवारी की चपेट में रहने के कारण श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है जो अगले साल मई में फिर से खुलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?