लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड ने देश की प्रगति, विकास और समृद्धि में सराहनीय योगदान दिया : योगी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 23:52 IST

Open in App

लखनऊ, नौ नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को कहा कि ''उत्तराखंड ने देश की प्रगति, विकास व समृद्धि में सराहनीय योगदान किया है।''

मुख्‍यमंत्री योगी ने मंगलवार को यहां पंडित गोविन्द बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन, गोमती तट, लखनऊ में आयोजित 'उत्तराखंड महोत्सव' के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा, “ उत्तराखंड देवभूमि है, जहां पर सभी को गौरव की अनुभूति होती है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसे पावन स्थल तथा देवालय उत्तराखंड में हैं, जो पूरे देश को एक सूत्र में बांधते हैं।''

योगी ने कहा, “पर्यावरण, लोक भाषाओं, बोलियों, लोकगाथाओं, लोक परम्पराओं के संरक्षण और सुरक्षा का प्रयास हम सभी देशवासियों का उत्तरदायित्व है।''

उन्होंने रक्षा सेवाओं में उत्तराखंड के युवाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ''उत्तराखंड से निकली नदियों का पावन जल पेयजल और सिंचाई के रूप में प्यास बुझाने और अन्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए पर्यावरण और नदियों के संरक्षण का कार्य वृहद स्तर पर किये जाने की आवश्यकता है।''

इस अवसर पर योगी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ अनिल प्रकाश जोशी तथा सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए ब्रज प्रान्त प्रचारक डॉ हरीश रौतेला को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से विभूषित किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड महापरिषद के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत मोहन सिंह बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिष्ट जी ने उत्तराखंड महापरिषद को नई ऊंचाइयां दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos