लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:13 IST

Open in App

देहरादून, आठ सितंबर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपना कार्यकाल पूरा होने से दो साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया। राजभवन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दिया है।

खबरों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस्तीफे के बाद राजनीति में उनकी ज्यादा सक्रिय भूमिका का रास्ता खुल जाएगा। उनके इस्तीफे का संबंध पांच सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात से भी जोडा जा रहा है। लंबे समय से भाजपा से जुडी रही 65 वर्षीय बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल केके पॉल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी जगह ली थी। पिछले महीने ही उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल के रूप में तीन साल पूरे किए थे

बेबी रानी को 1995 से 2000 तक आगरा की पहली महिला मेयर होने का गौरव भी प्राप्त है । वह 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos