उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दिया
By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:09 IST2021-09-08T14:09:29+5:302021-09-08T14:09:29+5:30

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दिया
देहरादून, आठ सितंबर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया ।
राजभवन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है ।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दिया है ।
बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी । उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल केके पॉल की जगह ली थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।