लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने मानसेरा को त्रिवेंद्र सिंह रावत का मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का आदेश वापस लिया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:42 IST

Open in App

देहरादून, 20 मई उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का अपना आदेश इसे जारी करने के मात्र दो दिन बाद ही वापस ले लिया।

मानसेरा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का आदेश 17 मई को जारी किया गया था और उनके पद संभालने से पहले ही 19 मई को इसे वापस ले लिया गया।

नियुक्ति का आदेश अचानक वापस लेने का कारण मानसेरा की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया माना जा रहा है।

बताया जाता है कि मानसेरा की नियुक्ति यहां भाजपा नेताओं के एक वर्ग को पसंद नहीं आयी क्योंकि वह अतीत में नरेंद्र मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं, जब वह एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लिए एक पत्रकार के रूप में कार्यरत थे।

मानसेरा की नियुक्ति की खबर आने के साथ ही सोशल मीडिया में उनके पहले के उन ट्वीट की चर्चा होने लगी जिसमें केंद्र में भाजपा सरकार के बारे में उनके आलोचनात्मक विचार प्रतिबिंबित हुए थे।

आरोप लगाया गया कि वह मीडिया के एक विशेष वर्ग से संबंधित हैं और उत्तराखंड के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के करीबी हैं, जिन्होंने उनकी नियुक्ति में भी भूमिका निभाई थी।

बुधवार को एक नया आदेश जारी किया गया जिसके जरिये उस आदेश को वापस ले लिया गया जिससे मानसेरा को पद पर नियुक्त किया गया था।

मानसेरा ने बुधवार को एक ट्वीट में यह भी कहा कि उनकी नियुक्ति एक पत्रकार के रूप में उनके अनुभव के आधार पर की गई थी लेकिन यह कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगी।

उन्होंने कहा कि वह इस पद को स्वीकार करने से इनकार करते हैं क्योंकि वह ऐसे लोगों के बीच अपना काम नहीं कर सकते जो उन्हें काम नहीं करने देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल