लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार कोविड उपचार में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को देगी प्रोत्साहन राशि

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:59 IST

Open in App

देहरादून, 10 मई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कोविड से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी पूरी तन्मयता के साथ कोविड मरीजों के उपचार में जुटे हैं जिन पर हम सभी को गर्व है।

रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमितों के उपचार में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कितनी राशि दी जाएगी, इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे इन कर्मियों के हौसले में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

प्रदेश में कोविड की रोकथाम और मरीजों के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ने का जनता को भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से अस्पतालों में किसी भी स्रोत से नए चिकित्सकों की तैनाती करने का निर्देश दिया तथा कहा कि इसके लिए सरकार पूरा धन उपलब्ध करवाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीके की तीन लाख से अधिक खुराक उत्तराखंड को उपलब्ध हो चुकी हैं और आगे भी खुराक समय पर मंगवाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के टीकाकरण अभियान में अब कोई अवरोध नहीं आने दिया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण से ही कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने एमबीपीजी कालेज में पहुंचकर हल्द्वानी में 18—44 आयुवर्ग के लिए कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की । इसके बाद मिनी स्टेडियम पहुंचकर वहां बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण और फिर डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय और उसके परिसर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह