लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार हॉकी खिलाड़ी वंदना को 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:51 IST

Open in App

देहरादून, छह अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, '' हमें गर्व है कि तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का अविस्मरणीय योगदान रहा है। उत्तराखंड सरकार की ओर से वंदना को 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।''

धामी ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी जिसमें विशेष रूप से युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने-कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में लिए गए ‘मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार’ के निर्णय को सराहनीय पहल बताया और कहा कि इस निर्णय से सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट