लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार बारिश में मारे गए लोगों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा देगी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:51 IST

Open in App

देहरादून, 19 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित लोगों से मंगलवार को मुलाकात की और आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण मंगलवार को 23 लोगों की मौत हो गई और आठ लापता हो गये, जिनमें से ज्यादातर नैनीताल जिले से हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों, खासकर कुमाऊं क्षेत्र, में लगातार बारिश के कारण कई घर धराशायी हो गये और कई लोग मलबे में फंस गए हैं।

राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र ने यहां बताया कि मंगलवार को 23 लोगों की मौत के साथ ही उत्तराखंड में बारिश से जुड़ी घटनाओं में सोमवार से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। सोमवार को पांच लोगों के हताहत होने की खबर थी।

रुद्रप्रयाग, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में आपदा प्रभावित लोगों से बातचीत करने के अलावा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर धामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में लोगों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। सभी के सहयोग से इस संकट से पार पाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने जब उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर और किच्छा में प्रभावित लोगों से मुलाकात की तब आपदा प्रबंधन मंत्री धन सिंह रावत, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है