लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार के लिए संस्तुति करेगी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:14 IST

Open in App

देहरादून, 13 अगस्त उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये राज्य सरकार केंद्र से अनुरोध करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा बृहस्पतिवार देर शाम लोकगायक नेगी के 73वें जन्मदिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की।

धामी ने कहा कि नेगी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को अपनी संस्तुति प्रेषित की जायेगी। लोकगायक को समाज का सफल नायक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया है।

धामी ने कहा कि उनके गीत राज्यवासियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं और उन्होंने गढ़वाल, कुमाऊं तथा जौनसार सहित पूरे उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया है जिससे राज्य की अलग पहचान बनी है। धामी ने नरेंद्र सिंह नेगी के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक ‘सृजन से साक्षात्कार’ का विमोचन भी किया।

उन्होंने इस मौके पर नेगी सहित प्रदेश के अन्य लोक संस्कृति के रचनाकारों तथा लोक गायकों जैसे मोहन उप्रेती, गिरीश तिवारी 'गिरदा', हीरा सिंह राणा, शमशेर सिंह, जीत सिंह नेगी, चंद्र सिंह राही के जीवन परिचय एवं रचनाओं का अभिलेखीकरण कर उन्हें पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य सूचना विभाग या संस्कृति विभाग द्वारा किया जायेगा।

वहीं, नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि समाज के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का उनका प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है कि अपने प्रदेश में रहकर अपने लोगों की दुश्वारियों और पीड़ा को समाज के सामने ला सकूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू