लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार कुंभ का भव्य आयोजन करे उत्तराखंड सरकार : महंत नरेंद्र गिरी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:04 IST

Open in App

हरिद्वार, दो मार्च कुंभ मेला—2021 की व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड सरकार के निर्णयों पर सवाल उठाते हुए संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने मंगलवार को कहा कि जब उत्तर प्रदेश में माघ मेला भव्य रूप से हो सकता है तो उत्तराखंड में कुंभ मेला क्यों नहीं।

कुंभ को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का जिक्र करते हुए महंत नरेंद्र गिरि ने पूछा कि कुंभ के आयोजन में तमाम तरह की पाबंदियां क्यों लगाई जा रही हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में परांपरागत तरीके से माघ मेला आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि उत्तराखंड सरकार को भी उसी तर्ज पर हरिद्वार महाकुंभ का भव्य आयोजन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हरिद्वार महाकुंभ मेले का आयोजन भी भव्य रुप से हो। गंगा घाटों पर कथाएं हों, कीर्तन भी हो, संत समागम हो और गंगा किनारे संतों के लिए तंबू भी लगाये जाएं।’’

महंत ने कहा कि माघ मेले के दौरान करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंचे लेकिन किसी को भी कोरोना का संक्रमण नहीं हुआ और नाहीं किसी की मृत्यु संक्रमण से हुई।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार उत्तराखंड सरकार भी हरिद्वार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई तमाम तरह की पाबंदियों को हटाते हुए कुंभ का आयोजन भव्य रूप से करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया