लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने पेश की नजीर, राज्य सचिवालय में प्लास्टिक से बनी चीजों पर लगाया बैन

By भाषा | Updated: August 2, 2019 05:41 IST

उत्तराखंड सरकार ने पर्यावरणीय दुष्प्रभाव के साथ ही मानव स्वास्थ्य के लिये खतरनाक माने जाने वाले प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं को राज्य सचिवालय में पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है ।

Open in App

उत्तराखंड सरकार ने पर्यावरणीय दुष्प्रभाव के साथ ही मानव स्वास्थ्य के लिये खतरनाक माने जाने वाले प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं को राज्य सचिवालय में पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है ।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा आज यहां इस संबंध में आदेश जारी किये गये और सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों तथा प्रभारी सचिवों को लिखे पत्र में कहा गया है कि प्लास्टिक विशेषकर माइक्रोप्लास्टिक से जहां एक ओर पर्यावरणीय दुष्प्रभाव के साथ—साथ मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होता है वहीं दूसरी ओर यह सतत विकास में भी बाधक है ।

पत्र के अनुसार, इसके दृष्टिगत राज्य सचिवालय के अन्तर्गत प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं को वर्जित एवं प्रतिबंधित करने का निर्णय किया गया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य सचिवालय में किसी भी स्तर पर आहूत होने वाली बैठक या कार्यशाला आदि में प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग न किया जाये ।

बैठकों में पीने के पानी हेतु प्लास्टिक की बोतलों को पूर्ण रूप से वर्जित करते हुए इनके स्थान पर वाटर डिस्पेंसर तथा वाटर पेपर ग्लासों का प्रयोग किया जाये । इसके अलावा, सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों में प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं के प्रयोग से बचने तथा उनके स्थान पर वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करने को कहा गया है । अपने साथ पीने का पानी लाने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को भी प्लास्टिक की बोतल के स्थान पर धातु या कांच के बोतलों का प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा गया है कि यह उनके निजी स्वास्थ्य हेतु भी हितकर होगा । 

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तराखंड समाचारत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया