लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में 24 अगस्त तक लगाया कोविड कर्फ्यू, ध्यान से समझें नई गाइडलाइन के ये नियम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2021 14:28 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में  कोरोना कर्फ्यू 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है. उत्तराखंड सरकारने सोमवार को एक नया एसओपी जारी कर इस बात की जानकारी दी कि राज्य में कोविड कर्फ्यू 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

Open in App

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में  कोरोना कर्फ्यू 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है. उत्तराखंड सरकारने सोमवार को एक नया एसओपी जारी कर इस बात की जानकारी दी कि राज्य में कोविड कर्फ्यू 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है, हालांकि कोरोना कर्फ्यू के नियम और शर्तें पूर्व की तरह ही होंगी. इस मामले में उत्तराखंड के मुख्य सचिव और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू की ओर से राज्य में कोविड19 कर्फ्यू से संबंधित सूचना जारी की गई है. 

उत्तराखंड की इस नई सूचना के मुताबिक, राज्य में कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद 15 दिन की रिपोर्ट पर उत्तराखंड में प्रवेश मिल सकेगा. इशके साथ ही कोविड वैक्सीन की डबल डोज न लेने वालों के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी गई है, अगर किसी व्यक्ति के पास कोरोना रिपोर्ट नहीं होगी तो उसे राज्य में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

वहीं सरकार की ओर जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य में शादी  समारोह में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे. इसके साथ ही अंतिम संस्कार और शव यात्रा में भी 50 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई. 

इसके साथ ही सरकार ने राज्य में स्पा और सैलून खोलने की अनुमति तो दे दी है लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा है कि ये सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने राज्य में जिम, शॉपिंग माल, सिनेमा हॉल व स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम और इनसे संबधित अन्य गतिविधियां 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी. 

टॅग्स :उत्तराखण्डकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया