लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने अस्पतालों से ऑक्सीजन मांग की सूचना 24 घंटे पहले देने को कहा

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:07 IST

Open in App

देहरादून/हरिद्वार, पांच मई उत्तराखंड के रूड़की शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से एक महिला समेत पांच कोविड मरीजों की मौत के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को अस्पतालों को ऑक्सीजन मांग की सूचना 24 घंटे पहले प्रशासन को देने को कहा ताकि समय से आपूर्ति की जा सके ।

संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि बड़े अस्पतालों को कहा गया है कि वे अपनी ऑक्सीजन संबंधित मांग की सूचना 24 घंटे पहले प्रशासन को दे दें ताकि समय से उसकी आपूर्ति की जा सके।

हरिद्वार जिले के रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को कथित तौर पर ऑक्सीजन समाप्त हो गयी और करीब आधा घंटे बाद ही उसे सुचारू किया जा सका लेकिन इस बीच पांच मरीजों की मौत हो गयी जिनमें से एक वेंटीलेटर सपोर्ट पर था।

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मामला संज्ञान में आने पर मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश दिए हैं।

नेगी ने बताया कि जिलाधिकारियों को अस्पतालों में प्रयोग की जा रही ऑक्सीजन का ऑडिट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी