लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड ग्लेशियर आपदा: जल विद्युत परियोजना स्थल से तीन और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर 65 हुई

By भाषा | Updated: February 20, 2021 22:33 IST

Open in App

गोपेश्वर (उत्तराखंड), 20 फरवरी उत्तराखंड में एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना स्थल से शनिवार को तीन और शव बरामद किए गए, जिससे राज्य में सात फरवरी को ग्लेशियर फटने से आई आपदा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 65 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ के कमांडेंट पी के तिवारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शनिवार को तपोवन परियोजना बैराज के पास गाद निकालने वाले टैंक से ये शव बरामद किए गए।

चमोली जिले में ऋषिगंगा नदी पर ग्लेशियर के फटने से हुए हिमस्खलन और भारी बाढ़ की चपेट में आने से कई लोग लापता हो गए थे। 13 दिनों से अधिक समय से परियोजना स्थल पर तलाशी अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

हिमस्खलन में 13.2 मेगावाट की ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना पूरी तरह से ध्वस्त हो गई, जबकि तपोवन-विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना को व्यापक क्षति हुई।

तीन और शवों की बरामदगी के साथ, त्रासदी में मरने वालों की संख्या 65 हो गई है, जबकि 139 लोग अभी भी लापता है।

इस बीच, चमोली के जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने शनिवार को एनटीपीसी को परियोजना स्थल पर चल रहे अभियान में अतिरिक्त उपकरणों को लगाने और धौलीगंगा नदी के रास्ते को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए कहा, ताकि उसका पानी बैराज से तपोवन सुरंग में न बहने पाए, जिससे कीचड़ साफ करने के प्रयासों में बाधा आ सकती है।

भदौरिया ने कहा कि बैराज से सुरंग में बहने वाला नदी का पानी सुरंगों में बचाव दल के लिए एक बड़ा सिरदर्द रहा है, जिससे मलबा साफ करने का अभियान अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है।

डीएम ने कहा कि रैणी में मुख्य परियोजना स्थल पर बचाव अभियान पूरा हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया