उत्तराखंड: पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन
By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:57 IST2020-12-05T22:57:47+5:302020-12-05T22:57:47+5:30

उत्तराखंड: पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन
देहरादून, पांच दिसंबर उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अनुसूया प्रसाद मैखुरी का शनिवार को मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।
मैखुरी का अस्पताल में एक महीने से अधिक समय से इलाज चल रहा था।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 से उबरने के बाद होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उनकी मृत्यु हुई।
मैखुरी 2012 से 2017 के बीच राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे थे।
उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख प्रीतम सिंह ने कहा कि यह पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।