लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: फर्जी अन्तरराष्ट्रीय कॉल सेंटर चलाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 15, 2021 21:22 IST

Open in App

देहरादून, 15 जनवरी यहां बसंत विहार क्षेत्र से फर्जी अन्तर्राष्ट्रीय कॉल सेन्टर के जरिए विदेशों में रहने वाले लोगों से कथित तौर पर धोखाधडी करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये पांच आरोपियों में दिल्ली के रहने वाले चार लोग भी शामिल है।

पुलिस से यहां शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, इस कॉल सेंटर से विदेशों में रहने वाले खासकर वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों तथा सेवानिवृत्त फौजियों से फर्जी तरीके से उनका सोशल सिक्यूरिटी नंबर हासिल कर उनके फोन नंबरों पर कॉल की जाती थी। इसके बाद, खुद को किसी कानून प्रवर्तन एजेंसी का प्रतिनिधि या पुलिस अधिकारी बताकर अपने बैंक खातों में उन लोगों से रकम जमा करवा ली जाती थी ।

आरोपी उन लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते थे। कभी—कभी वे बीमा पॉलिसी पर स्कीम और बोनस का लालच देकर भी उन्हें फंसाते थे।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक अकुंश मिश्रा के नेतृत्व वाली संयुक्त टीम ने बसन्त विहार में संचालित हो रहे फर्जी अन्तराष्ट्रीय कॉल सेन्टर पर बृहस्पतिवार देर रात दबिश दी और वहं मौजूद कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की ।

उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली और नोएडा में रहने वाले साथियों द्वारा प्रदान डेटाबेस के आधार पर वे देहरादून से इस कॉल सेन्टर से अमेरिका में रहने वाले लोगों से बात करते हैं और उन्हें गुमराह कर उनसे धनराशि अपने वरिष्ठ साथियों के खातों में स्थानांतरित करवाते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी दानिश अली, संदीप गुप्ता, नारायण् अधिकारी और आयुष्मान मल्होत्रा तथा देहरादून के रहने वाले अर्चित विल्फ्रेड के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर