लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: आक्सीजन आपूर्ति बाधित होने से पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2021 09:54 IST

Open in App

हरिद्वार, पांच मई उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रूड़की शहर के एक निजी अस्पताल में कथित रूप से चिकित्सकीय ऑक्सीजन समाप्त होने से वहां भर्ती एक महिला सहित पांच कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी ।

रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि में कथित तौर पर ऑक्सीजन समाप्त हो गयी और थोड़ी देर के बाद ही उसे सुचारू किया जा सका लेकिन इस बीच वेंटिलेटर पर रखे एक मरीज तथा चिकित्सकीय आक्सीजन से सांस ले रहे चार अन्य मरीजों की मौत हो गई ।

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं ।

उन्होंने बताया कि संबंधित अस्पताल का चिकित्सकीय लेखा परीक्षण भी किया जाएगा जिसके लिए रुड़की के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं दो अन्य चिकित्सकों की जांच टीम गठित की गई है। यह टीम अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता, मांग एवं आपूर्ति सहित मरीजों की संख्या आदि बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट देगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह