लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: आपदा के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ पैनल रैंणी के लिए रवाना

By भाषा | Updated: March 25, 2021 23:59 IST

Open in App

देहरादून, 25 मार्च उत्तराखंड के चमोली जिले में सात फरवरी को आई प्राकृतिक आपदा के कारणों और उसके प्रभावों का परीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार को दो विशेषज्ञ पैनल आपदाग्रस्त रैंणी गांव के लिए रवाना हो गए।

ऋषिगंगा घाटी में अचानक आई बाढ़ में 205 लोग लापता हो गए थे जबकि उत्पादनरत ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना तबाह हो गयी तथा एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना को भारी क्षति पहुंची थी। आपदा के बाद से चलाए जा रहे बचाव एवं राहत अभियान में अब तक 77 शव बरामद हो चुके हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गठित ये दोनों पैनल एक सप्ताह तक रैंणी गांव में ही रहेंगे और आपदा के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगे।

यहां आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशेषज्ञों का एक पैनल ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदियों के उपरी हिस्से में आई बाढ़ के संभावित कारणों का अध्ययन करेगा जबकि दूसरा पैनल निचले इलाकों में उसके प्रभाव का आंकलन करेगा।

इस संबंध में प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री धनसिंह रावत ने विशेषज्ञों के साथ बुधवार को एक बैठक की थी।

ये पैनल इस तरह की आपदाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एक रणनीति की सिफारिश के साथ अपनी रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकारों को सौंपेगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं