लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Election 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फिल्म 'पुष्पा' डायलॉग से की सीएम धामी की तारीफ, कहा- 'पुष्कर फ्लॉवर भी और फायर भी'

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2022 16:16 IST

राजनाथ सिंह ने कहा, आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे सीएम का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने 'पुष्पा' अंदाज में कहा, हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगारक्षामंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर किया हमला, कहा-कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है

देहरादून: साउथ सिनेमा की चर्चित फिल्म 'पुष्पा' का खुमार लोगों में इस कदर छाया है कि फिल्म के पॉवरफुल डायलॉग्स और सॉन्ग खूब वायरल हो रहे हैं। अब तो चुनाव प्रचार में भी सियासी नेता इसके डायलॉग के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला उत्तराखंड में। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में प्रचार के दौरान कहा, आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे सीएम का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा।

मंगलवार को गंगोलीहाट में बीजेपी का प्रचार कर रहे रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा, उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है। 

आपको बता दें उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में सियासी पार्टियों के पास चुनाव प्रचार के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसका नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 70 सीटों से में 57 सीटों में जीत मिली थी। लेकिन इस बार कितनी सीटें उनके खाते में आएंगी, इसका पता 10 मार्च को चलेगा। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां