लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: चितकुल जा रहे आठ ट्रेकर लापता

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:26 IST

Open in App

उत्तरकाशी, 20 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में चितकुल की यात्रा पर गए आठ ट्रेकर और उनके साथ गए तीन रसोइये लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ग्यारह लोगों का दल उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हर्सिल होते हुए चितकुल की यात्रा पर गया था।

टीम में कोलकाता के सात और दिल्ली का एक पर्यटक शामिल था। यह टीम 11 अक्टूबर को हर्सिल से चितकुल के लिए रवाना हुई थी और उसे 19 अक्टूबर को वहां पहुंचना था।

पटवाल ने कहा कि जब यह टीम मंगलवार को चितकुल नहीं पहुंची, तो चिंतित ट्रेक आयोजकों ने उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को सूचित किया।

उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की एक टीम हेलीकॉप्टर से लापता ट्रेकर्स का पता लगाने और उन्हें बचाने की तैयारी कर रही है।

टीम के सदस्यों की पहचान दिल्ली की अनीता रावत (38) और कोलकाता के निवासियों मिथुन दारी (31), तन्मय तिवारी (30), विकास मकल (33) सौरव घोष (34) सावियन दास (28), रिचर्ड मंडल (30) और सुकेन मांझी (43) के रूप में हुई है।

खाना पकाने वाले कर्मचारियों की पहचान देवेंद्र (37), ज्ञान चंद्र (33) और उपेंद्र (32) के रूप में हुई है। सभी उत्तरकाशी के पुरोला के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया