लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड आपदा: तपोवन सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए सुराख को और चौड़ा किया जा रहा

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:48 IST

Open in App

जोशीमठ (उत्तराखंड),13 फरवरी उत्तराखंड में एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की गाद से भरी सुरंग के अंदर फंसे लोगों के संभावित स्थान तक पहुंचने के लिए एक सहायक सुरंग में किये गये सुराख को बचाव टीमों ने शनिवार को और चौड़ा करना शुरू कर दिया।

पिछले रविवार को अचानक आई बाढ़ के बाद वहां 30 से अधिक लोगो के फंसे होने की आशंका है।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन(एनटीपीसी) परियोजना के महाप्रबंधक आर पी अहिरवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम सुरंग में फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए तीन रणनीति पर काम कर रहे हैं। कल किये गये सुराख को एक फुट चौड़ा किया जा रहा है, ताकि गाद से भरी सुरंग के अंदर उस स्थान तक कैमरा और एक पाइप पहुंच सके जहां लोगों के फंसे होने की आशंका है। ’’

उन्होंने कहा कि एक फुट परिधि वाला सुराख एक कैमरा एवं पाइप भेजने और फंसे हुए लोगों के स्थान का पता लगाने में मदद करेगा। सुरंग के अंदर जमा पानी को इस पाइप के जरिए बाहर निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि दो अन्य रणनीति के तहत एनटीपीसी बैराज की गाद वाली बेसिन को साफ किया जा रहा है जिसकी गाद लगातार सुरंग में जा रही है। साथ ही, धौलीगंगा की धारा को फिर से दायीं ओर मोड़ा जाएगा, जो कि अचानक आई बाढ़ के चलते बायीं ओर मुड़ गई थी और जिससे गाद हटाने के कार्य में बाधा आ रही है।

अहिरवाल ने फंसे हुए लोगों की जान बचाने को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि एनटीपीसी ने अपने 100 से भी अधिक वैज्ञानिकों को इस कार्य में लगाया है।

यह पूछे जाने पर कि सुरंग के अंदर फंसे लोगों के संभावित स्थान तक बचावकर्मियों को भी सुराख के जरिए भेजने की कोशिश की जा सकती है, महाप्रबंधक ने कहा कि इस सुराख को और अधिक चौड़ा करने की जरूरत होगी और जरूरत पड़ने पर ऐसा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए जरूरी सभी संसाधन और यांत्रिक उपकरण परियोजना स्थल पर उपलब्ध हैं।

हालांकि, उन्होंने सुरंग के अंदर की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम एक समय पर कुछ मशीनों के जरिए ही कार्य कर सकते हैं। शेष को तैयार रखना होगा क्योंकि हमारी रणनीति चौबीसों घंटे अभियान जारी रखने की है। ’’

उन्होंने कहा कि आपदा में परियोजना के कई अनुभवी कर्मी लापता हो गये और काम पर रखे गये लोग नये हैं लेकिन फिर भी वे लोग पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।

एनटीपीसी अधिकारी ने कहा कि धौलीगंगा के प्रवाह को बहाल करने का कार्य भारी मशीनों के जरिए शुरू किया जा चुका है। प्रभावित इलाकों से अब तक 38 शव बरामद किये गये हैं जबकि 166 अभी भी लापता हैं।

डीआईजी नीलेश आनंद भारने ने कहा कि मृतकों में 11 की पहचान की जा चुकी है। आपदा से प्रभावित इलाकों से शवों के 18 हिस्से भी बरामद किये गये हैं, जिनमें से 10 के डीएनए नमूने लेने के बाद उनकी अंत्यष्टि कर दी गई।

यहां स्थित राज्य आपात अभियान केंद्र ने कहा कि इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के वैज्ञानिकों ने रिषीगंगा के हवाई सर्वेक्षण में यह पाया है कि हिमस्खलन के चलते बनी झील से पानी का बाहर प्रवाह होना शुरू हो गया है, जिससे इसके तटबंध के टूटने और फिर से अचानक बाढ़ आने की आशंका कम हो गई है।

इस झील को लेकर शुक्रवार को विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!