लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड कांग्रेस बेरोजगारी, मंहगाई जैसे मुददों पर जनता का आशीर्वाद लेगी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 00:03 IST

Open in App

ऋषिकेश, पांच अगस्त कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच जाएगी तथा बेरोजगारी और अभूतपूर्व महंगाई जैसे रोजमर्रा के मुददों पर उसका आशीर्वाद लेगी ।

विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए यहां चल रहे प्रदेश कांग्रेस के तीन दिवसीय 'चिंतन शिविर' का बृहस्पतिवार को समापन हो गया । पिछले माह गणेश गोदियाल के प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी संगठन की यह पहली बैठक थी जिसमें पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और उत्तराखंड चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया ।

बैठक की समाप्ति के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यादव ने कहा कि चुनाव को लेकर गठित कांग्रेस की सभी समितियों की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतिकरण का पहला दौर पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों, जवानों, नौजवानों एवं महिलाओं से जुडे जनहित के मामलों पर जनता से आशीर्वाद लेगी ।

रावत ने राज्य की भाजपा सरकार पर भूमि कानूनों को शिथिल करने तथा बाहरी लोगों को जमीन खरीदने में मदद करने का आरोप लगाया और कहा कि यह उत्तराखंड की पहचान के लिए गंभीर खतरा है ।

नारायण दत्त तिवारी सरकार में लागू भूमि कानूनों को सख्त बताते हुए रावत ने कहा कि चुनावों में अगर कांग्रेस को आशीर्वाद मिला तो वह जन, जंगल और जमीन को बचायेगी व उत्तराखंडियत की रक्षा करेगी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा की भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' के दावे को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भी लोकपाल बिल को पास कराया लेकिन भाजपा ने उसे विधानसभा की प्रवर समिति को दे दिया जो अभी तक अनिर्णीत पडा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये