लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: संगठनात्मक बदलाव में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को साधने की कोशिश में कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई कांग्रेस उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रदेश संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और इसमें वह जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरणों को साधने का प्रयास करेगी।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को तवज्जो देने के साथ ही किसी ब्राह्मण चेहरे को प्रमुख जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि राजपूत के साथ ही ब्राह्मण समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए।

उत्तराखंड में किसी भी पार्टी के राजनीतिक भविष्य का फैसला करने में राजपूत और ब्राह्मण मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बड़े बदलाव करते हुए कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच भी संतुलन बनाने का प्रयास होगा।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृद्येश के निधन के बाद पार्टी विधायक दल का पद रिक्त है और ऐसे में माना जा रहा है कि यह जिम्मेदारी मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को दी जा सकती है।

सूत्रों की मानें तो प्रीतम सिंह विधायक दल का नेता बनने की स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अपने किसी करीबी नेता की नियुक्ति चाहते हैं और इसके लिए उनकी पहली पसंद भुवन कापड़ी हैं जो प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी अपने किसी करीबी नेता को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं।

चर्चा है कि उत्तराखंड के कांग्रेस के सबसे प्रमुख चेहरे रावत को चुनाव प्रचार समिति या चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख बनाया जा सकता है।

उत्तराखंड में इन संगठनात्मक बदलाव को लेकर ही प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि अब कांग्रेस उत्तराखंड में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बदलने की तैयारी से जुड़े घटनाक्रम को भी ध्यान में रखते हुए कोई फैसला करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?