उत्तराखंड कांग्रेस ने महंगाई, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर रखा मौन उपवास

By भाषा | Updated: May 30, 2021 17:29 IST2021-05-30T17:29:26+5:302021-05-30T17:29:26+5:30

Uttarakhand Congress observes silent fast on the issue of inflation, poor health services | उत्तराखंड कांग्रेस ने महंगाई, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर रखा मौन उपवास

उत्तराखंड कांग्रेस ने महंगाई, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर रखा मौन उपवास

देहरादून, 30 मई उत्तराखंड में कथित रूप से ध्वस्त हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं और लगातार बढती महंगाई के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सभी जिला, शहर, ब्लॉक और नगर मुख्यालयों में सांकेतिक मौन उपवास रखा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में राज्य कांग्रेस मुख्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ता एक घंटे के मौन उपवास पर बैठे।

उपवास पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने 'डीजल और पेट्रोल की बढती महंगाई को वापस लो', 'स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल’ और ‘फेल हुई सरकार' जैसे नारे लिखी हुई तख्तियां हाथ में ली हुई थीं।

उपवास से पहले सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई और कोरोना महामारी को रोकने के दोनों मोर्चों पर विफल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘गरीब आदमी पर दोहरी मार पड़ी है। एक तरफ उसे महंगाई मार रही है और दूसरी ओर कोरोना महामारी को रोक पाने में सरकार की विफलता का खामियाजा भी उसे ही भुगतना पड़ रहा है।’’

सरकार को जनता को महंगाई से निजात दिलाने का वादा याद कराते हुए सिंह ने कहा कि वह मांग करते हैं कि सरकार महंगाई और कोरोना महामारी दोनों मोर्चों पर जनता को राहत दिलाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttarakhand Congress observes silent fast on the issue of inflation, poor health services

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे