उत्तराखंड चुनाव: भाजपा की सरकार बनी तो लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम पुष्कर सिंह धामी का वादा, देखें वीडियो
By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 12:31 IST2022-02-12T11:19:08+5:302022-02-12T12:31:34+5:30
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि आगामी नई भाजपा सरकार एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी।

उत्तराखंड चुनाव: भाजपा की सरकार बनी तो लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम पुष्कर सिंह धामी का वादा, देखें वीडियो
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि आगामी नई भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी।
#WATCH | "Soon after its swearing-in, new BJP govt will form a committee to prepare draft of Uniform Civil Code in state. This UCC will provide for same laws regarding marriages, divorce, land-property & inheritance for all people, irrespective of their faith" says Uttarakhand CM pic.twitter.com/83SYlH2AkE
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 12, 2022
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, ज़मीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून हो, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।
इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, ज़मीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून हो, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीhttps://t.co/NW9CYcaS6h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2022
अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा। उत्तराखंड में जल्द से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकारों को बल मिलेगा।
यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा... उत्तराखंड में जल्द से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकारों को बल मिलेगा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/7cienMbvIA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2022
बता दें कि उत्तराखंड के सात उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव शुरू हो गए हैं। वहीं, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में वोट पड़ने हैं। उत्तराखंड की की 70 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 14 फरवरी 2022 को इन सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।