उत्तराखंडः सीएम धामी के पास गृह, कानून सहित 23 विभाग, सतपाल महाराज को PWD, देखें यहां लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2022 22:00 IST2022-03-29T21:59:33+5:302022-03-29T22:00:19+5:30
गणेश जोशी को कृषि और कृषि कल्याण दिया गया है। धनसिंह रावत को शिक्षा दिया गया है।

धामी मंत्रिमंडल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित तीन नए चेहरों को भी जगह दी गयी थी।
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएस के पास गृह, कानून सहित 23 विभाग हैं। सतपाल महाराज को PWD और पंचायत दिया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को वित्त मंत्रालय दिया गया है।
गणेश जोशी को कृषि और कृषि कल्याण दिया गया है। धनसिंह रावत को शिक्षा दिया गया है। सुबोध उनियाल को वन और रेखा आर्य को महिला और बाल विकास दिया गया है। नए चेहरे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास को पशु पालन और समाज कल्याण दिया गया है।
Uttarakhand department distribution list: CM Pushkar Singh Dhami gets 23 portfolios including home, law, labour. pic.twitter.com/5xwkvWWDof
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 29, 2022
धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। धामी मंत्रिमंडल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित तीन नए चेहरों को भी जगह दी गयी थी। मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले दो अन्य हैं। सौरभ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र हैं।
उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं। प्रदेश की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को घोषित परिणामों में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने का इतिहास रचा है।