लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दलित वर्ग की रसोइया को ‘हटाने’ के मामले की जांच के आदेश दिये

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:31 IST

Open in App

देहरादून, 24 दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के सरकारी स्कूल में दलित वर्ग की एक महिला रसोइया को कथित तौर पर हटाए जाने के मामले की जांच के आदेश दिये। अगड़ी जाति के छात्रों ने महिला द्वारा पकाया गया खाना खाने से इनकार कर दिया था।

धामी ने कुमाऊं के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नीलेश आनंद भरने से सुखीढांग में स्कूल का दौरा कर घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीआईजी को घटना के बारे में अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने को भी कहा गया है।

इस महीने की शुरुआत में ‘भोजनमाता’ के रूप में नियुक्ति के एक दिन बाद अगड़ी जाति के छात्रों ने महिला की जाति के कारण उनके द्वारा बनाया गया भोजन ग्रहण करना बंद कर दिया और घर से अपना खाना टिफिन बॉक्स में लाना शुरू कर दिया। छात्रों के अभिभावकों ने भी ‘भोजनमाता’ के रूप में दलित वर्ग की महिला की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी।

अधिकारियों ने पूर्व में कहा कि महिला की नियुक्ति रद्द कर दी गई क्योंकि यह पाया गया कि नियुक्ति में मानदंडों का पालन नहीं किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए